Paytm Share: पेटीएम के शेयरों में 5 फीसदी तक गिरावट, इस्तीफे का असर

Paytm Share: कंपनी के चेयरमैन एवं मुख्य परिचालन अधिकारी भावेश गुप्ता के इस्तीफा देने के बाद शेयरों में गिरावट आई।बीएसई पर फिनटेक कंपनी के शेयर 4.99 प्रतिशत गिरकर 351.70 रुपये पर आ गया।

Paytm (One97 Communication)Share:वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर में सोमवार को पांच प्रतिशत की गिरावट आई। वन97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम का स्वामित्व है। कंपनी के चेयरमैन एवं मुख्य परिचालन अधिकारी भावेश गुप्ता के इस्तीफा देने के बाद शेयरों में गिरावट आई।बीएसई पर फिनटेक कंपनी के शेयर 4.99 प्रतिशत गिरकर 351.70 रुपये पर आ गया। एनएसई पर यह पांच प्रतिशत गिरकर 351.40 रुपये पर आ गया। गुप्ता 31 मई के बाद कंपनी से अलग हो जाएंगे। जनवरी में आरबीआई द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके तहत पेमेंट बैंक डिपॉजिट नहीं ले सकता है। इसके अलावा उसके वॉलेट, FASTag, एनसीएमसी कार्ड में क्रेडिट लेन-देन या टॉपअप आदि पर भी रोक लगा दी गई ती।

paytm share price

पेटीएम शेयर प्राइस

पेटीएम में लगी है इस्तीफों की झड़ी

पिछले महीने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ सुरिंदर चावला ने भी व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया था। कंपनी ने कहा था कि उनका इस्तीफा 26 जून से प्रभावी होगा। इसी तरह फरवरी में पेटीएम पेमेंट्स बैंक के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने नॉन-एग्जेक्यूटिव चेयरमैन और बोर्ड मेंबर के पद से इस्तीफा दे दिया था। विजय शेखर शर्मा ही पेटीएम के फाउंडर भी हैं। शर्मा की पेटीएम पेमेंट्स बैंक में 51 फीसदी हिस्सेदारी है।

End of Feed