कैश में चुकाते हैं घर का Rent? आ सकता है Income Tax का Notice!

क्या आप हर महीने अपने मकान मालिक को कैश में किराया देते हैं? अगर हां, तो यह आदत आपको महंगी पड़ सकती है। आयकर विभाग अब ऐसे लोगों पर नजर रख रहा है जो बिना किसी सबूत के नकद में किराया चुकाते हैं। ऐसे मामलों में टैक्स नोटिस भी आ सकता है। इसलिए अगर आप भी किराया कैश में देते हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है।

क्या आप भी कैश में रेंट देते या लेते हैं अगर हां तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, कैश लेन-देन को लेकर RBI ने कुछ नियम बनाए हैं जो इनकम टैक्स एक्ट के तहत हैं। अगर आप भी किराए के घर में रहते हैं और हर महीने मकान मालिक को कैश में किराया देते हैं, तो यह तरीका आपको मुश्किल में डाल सकता है। दरअसल, आयकर विभाग (Income Tax Department) के नियमों के मुताबिक, कैश में किराया देने पर आपको टैक्स नोटिस मिल सकता है। आइए जानते हैं आखिर कैश में रेंट देने से इनकम टैक्स नोटिस कैसे भेज सकता है?

House Rent

क्या कहता है इनकम टैक्स विभाग का नियम?

अगर आप हर महीने नकद किराया देते हैं और इसका कोई सबूत नहीं है, तो इनकम टैक्स विभाग को शक हो सकता है। ऐसे में विभाग आपसे कैश पेमेंट का सबूत मांग सकता है। अगर आप यह साबित नहीं कर पाए कि आपने किराया कैश में ही दिया था, तो जुर्माना भी लग सकता है।

End of Feed