क्रेडिट कार्ड का बिल पर्सनल लोन लेकर चुकाएं या नहीं? जानिए क्या कहता है गणित

आज के ज़माने में क्रेडिट कार्ड खर्चों को आसान बनाता है, लेकिन बिल अटकने पर भारी ब्याज वसूलता है। ऐसे में क्रेडिट कार्ड का बिल भरने के लिए क्या पर्सनल लोन सही होगा या नही आइए जानते हैं ?

आज के डिजिटल ज़माने में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) ने लोगों की लाइफस्टाइल और उनके खर्चों को मैनेज करना बेहद आसान बना दिया है। शॉपिंग से लेकर डाइनिंग तक, यह हमें हर जगह सहूलियत देता है। लेकिन परेशानी तब शुरू होती है, जब इसका बिल हमारी जेब के बजट से बाहर हो जाता है। ऐसी स्थिति में क्रेडिट कार्ड के भारी-भरकम बिल से निपटने के लिए सबसे पहले हमें क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन के ब्याज दरों के बड़े अंतर को समझना होगा।

Credit Cards

एक तरफ जहां क्रेडिट कार्ड पर लगने वाला ब्याज सबसे महंगा माना जाता है जिसमें समय पर भुगतान न करने पर बैंक आपसे सालाना 36% से 45% (यानी करीब 3% से 4% मासिक) तक का तगड़ा ब्याज वसूलते हैं। वहीं दूसरी तरफ, एक पर्सनल लोन आपको सालाना 10% से 18% जैसी काफी कम ब्याज दर पर आसानी से मिल जाता है। सीधे गणित के हिसाब से देखें तो 40% वाले इस जानलेवा कर्ज को 12% या 15% वाले सस्ते लोन में बदल देना एक बेहद स्मार्ट और समझदारी भरा कदम है, जिसे वित्तीय भाषा में 'डेट कंसोलिडेशन' कहा जाता है।

End of Feed