Salary Hike in India: भारत में इस साल होगी जरबदस्त वेतन वृद्धि, एशिया-प्रशांत के देश रहेंगे पीछे, सर्वे का दावा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 11, 2024, 12:48 PM IST

Salary Hike In India: भारतीय अर्थव्यवस्था दूसरों की तुलना में कहीं अधिक तेजी से आगे बढ़ रही है। इसका असर वर्ष 2024 में वेतन बढ़ोतरी पर भी पड़ेगा। यहां एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे अधिक वेतन वृद्धि मिलने की उम्मीद है।

Salary Hike In India: कोर्न फेरी के लेटेस्ट इंडिया कंपेनसेशन सर्वे के मुताबिक भारत में कर्मचारियों को इस साल एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे अधिक वेतन वृद्धि मिलने की उम्मीद है क्योंकि वैश्विक आर्थिक मंदी के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था दूसरों की तुलना में कहीं अधिक तेजी से आगे बढ़ रही है। सर्वे में कहा गया कि इंडिया इंक में 2024 में औसत वेतन वृद्धि 9.7% होने संभावना है जबकि पिछले साल यह 9.5% थी क्योंकि कंपनियां महत्वपूर्ण प्रतिभा को बनाए रखने पर जोर देने के साथ लागत प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करती हैं। सर्वे के मुताबिक एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 2024 में 6.7% औसत वेतन वृद्धि (2023 में 6.8%) के साथ वियतनाम दूसरे स्थान पर है। इसके बाद तीसरे स्थान पर 6.5% (पिछले साल 6.4%) के साथ इंडोनेशिया है। जापान में कर्मचारियों को सबसे कम 2.5% (पिछले साल 2.7%) वेतन वृद्धि मिलने की संभावना है। कॉर्न फेरी के चेयरमैन और क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक नवनीत सिंह ने ईटी को बताया कि भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक चमकता सितारा है और वैश्विक आर्थिक मंदी में देश की जीडीपी वृद्धि दूसरों से आगे रहने की उम्मीद है। भारतीय कंपनियां अभी भी विकास पथ पर हैं और प्रतिभा की कमी बनी हुई है।

Pay Hike, Pay Hike in India, Indian Economy

भारत में इस साल शानदार वेतन बढ़ोतरी

इन कंपनियों में हो सकती है 10% वेतन वृद्धि

2024 में वित्तीय सेवाओं, वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) और उत्पाद कंपनियों, केमिकल्स, औद्योगिक सामान और खुदरा उद्योगों में 10% की अधिकतम वेतन वृद्धि की उम्मीद है जबकि आईटी सेवाओं में 7.8% की सबसे कम वेतन वृद्धि देखने की संभावना है। ऑटोमोटिव (9.7%), निर्माण और निर्माण सामग्री (9.6%), जीवन विज्ञान और स्वास्थ्य देखभाल (9.5%) और यूटिलिटी में (9.5%) समेत तेल और गैस, 9% से ऊपर की औसत वेतन वृद्धि की पेशकश करने वालों में से हैं, जबकि उपभोक्ता सामान कंपनियों में करीब 8.7% की कम वेतन वृद्धि होने की संभावना हैं,यह 706 कंपनियों के सर्वे में पाया गया। टॉप और क्रिटिकल प्रतिभा को बनाए रखा जाएगा। सर्वे के मुताबिक 2023 में संगठनों में अपेक्षाओं को पूरा करने वाले कर्मचारियों की तुलना में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों के लिए 60% अधिक इंसेंटिव दिया गया था। ऐसी संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रवृत्ति जो असाधारण प्रदर्शन को पहचानती है और पुरस्कृत करती है, कायम रहने की उम्मीद है।

End of Feed