असीम मुनीर के युद्ध भाषण में अब मुकेश अंबानी की गुजरात रिफाइनरी का नाम, कहा सबसे पहले...

अमेरिका के टाम्पा शहर में पाकिस्तानी मूल के लोगों के बीच आयोजित एक डिनर में असीम मुनीर ने कहा कि अगली बार संघर्ष हुआ तो हम भारत के पूर्वी हिस्से से शुरू करेंगे और पश्चिम की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी-जो दुनिया का सबसे बड़ा रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स है, को सीधे तौर पर निशाना बनाने की बात कही।

पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने अमेरिका में एक प्राइवेट इवेंट के दौरान भारत के आर्थिक ढांचे पर हमला करने की धमकी दी। उन्होंने विशेष रूप से मुकेश अंबानी की गुजरात स्थित जामनगर रिफाइनरी को युद्ध की स्थिति में पहला निशाना बनाने की बात कही। इसके साथ ही, उन्होंने न्यूक्लियर हमले से लेकर सिंधु जल संधि तक पर विवादित बयान दिए।

asim munir

पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर (File photo)

जामनगर रिफाइनरी को बनाया ‘पहला टारगेट’

End of Feed