पाक बनाम अफगानिस्तान: कंगाल होने की कगार पर पाकिस्तान; जानें किसकी इकोनॉमी ज्यादा मजबूत?

पाकिस्तान और अफगानिस्तान, दोनों ही देश कंगाल होने की रेस में हैं। जहां पाकिस्तान पर कर्ज का बोझ उसे ले डूब रहा है, वहीं अफगानिस्तान को दुनिया से कोई मदद नहीं मिल रही है। क्या परमाणु शक्ति वाला पाकिस्तान आर्थिक रूप से अफगानिस्तान से भी बदतर हालत में है? जानिए दोनों की जमीनी हकीकत।

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है और यह सीमा विवाद अब एक बड़े सैन्य संघर्ष में बदल चुका है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान के साथ युद्ध की घोषणा कर दी है। ताजा विवाद तब शुरू हुआ जब अफगानिस्तान ने पिछले सप्ताह हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में जवाबी कार्रवाई की। काबुल का दावा है कि उसने डूरंड लाइन पर पाकिस्तान की 15 से अधिक चौकियों पर कब्जा कर लिया है और करीब 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है।

Pakistan Afghanistan Economy

इस जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में भीषण हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। पाकिस्तान ने इस सैन्य कार्रवाई को 'ऑपरेशन गजब-लिल-हक' नाम दिया है, जिसके तहत काबुल, कंधार और पक्तिया में बमबारी की गई है। पाकिस्तानी अधिकारियों का दावा है कि इन हमलों में 130 से ज्यादा तालिबान लड़ाके मारे गए हैं। दोनों देशों के बीच शुरू हुई इस भीषण जंग ने पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों देशों में से किसकी इकोनॉमी ज्यादा मजबूत है?

End of Feed