यूपी में इस तारीख शुरू हो रही है धान की सरकारी खरीद, MSP पर बेचना चाहते तो कराएं रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे करें

Paddy Procurement On MSP: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान की खरीद की तारीख का ऐलान कर दिया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यहां कैसे करें।

Paddy Procurement On MSP: किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम मिले। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार कोशिश कर रही हैं। सरकारें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद करती हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में एक अक्तूबर 2024 से यूपी सरकार धान की खरीद करने जा रही है। अगर कोई किसान अपनी धान की फसल को एमएसपी पर बेचना चाहते है तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा या रिन्यूअल कराना होगा। योगी सरकार ने खरीफ सीजन 2024-25 के लिए धान की सरकारी खरीदारी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। यहां जानिए कैसे रजिस्ट्रेशन कराएं। इस बार केंद्र सरकार ने धान की MSP 2300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए की धान का MSP 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

Paddy Procurement  On MSP

यूपी में धान की सरकारी खरीद की आ गई तारीख (तस्वीर-Canva)

कहां कराएं रिजस्ट्रेशन

  • घान की बिक्री के लिए ऑनलाइन रिजस्ट्रेशन के लिए कई विकल्प दिए गए हैं।
  • किसान खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • घर बैठे अपने मोबाइल से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • किसी भी जन सुविधा केंद्र में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
  • किसान मोबाइल ऐप 'यूपी किसान मित्र' के जरिये से भी रजिस्ट्रेशन या रिन्यूअल करा सकते हैं।

कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाएं।
  • अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू करने के लिए OTP इंटर करना होगा।
  • उसके बाद बैंक अकाउंट, जमीन के दस्तावेज की जानकारी देनी होगी।
  • अपने परिवार के बारे में विस्तृत जानकारी देनी होगी।
  • आपकी मौजूदगी के बिना आपके परिवार को सदस्य भी धान की बिक्री कर सकते हैं।
  • धान बेचने वाले किसानों का पैसा उनके अकाउंट में भेजा जाएगा।
  • अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करा लें।
  • किसी भी जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 पर फोन करें।

धान की खरीद कब और कहां

योगी सरकार ने धान की सरकारी खरीद के लिए पूरे उत्तर प्रदेश को दो जोन में बांटा है। दोनों में अलग-अलग समय में खरीद होगी। पश्चिमी जोन में 1 अक्तूबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक खरीद होगी। इस जोन के तहत सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, लखनऊ मंडल के हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर जिले और झांसी मंडल के सभी जिले आते हैं।

End of Feed