PACL में फंसा है पैसा, 31 अक्टूबर तक इन निवेशकों को जमा करने होंगे डॉक्यूमेंट

PACL Investor Get Refund: भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आर एम लोढ़ा की अध्यक्षता वाली समिति निवेशकों को धन लौटाने के लिए संपत्तियों के निपटान प्रक्रिया की निगरानी कर रही है।समिति ने विभिन्न चरणों में फंसी पूंजी की वापसी की प्रक्रिया शुरू की है। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद 2016 में सेबी ने समिति का गठन किया था।

PACL Investor Get Refund: अगर आपका पीएसीएल समूह यानी पर्ल ग्रुप में पैसा फंसा है, तो अच्छी खबर है। शेयर बाजार नियामक सेबी की एक उच्चाधिकार समिति ने पीएसीएल समूह की अवैध योजनाओं के कुछ निवेशकों से मूल दस्तावेज जमा करने को कहा है। इसके तहत 19,000 रुपये तक के दावे वाले निवेशकों से कहा है कि वे अपना फंसा वापस पाने के लिए 31 अक्टूबर तक दस्तावेज जमा करने होंगे।समिति ने सिर्फ उन्हीं निवेशकों को अपने मूल प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कहा है, जिनके आवेदन सफलतापूर्वक सत्यापित हो चुके हैं।

pearl group chitfund

पर्ल ग्रुप निवेशकों के लिए अच्छी खबर

मिलेगा SMS

इस मामले में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आर एम लोढ़ा की अध्यक्षता वाली समिति निवेशकों को धन लौटाने के लिए संपत्तियों के निपटान प्रक्रिया की निगरानी कर रही है।समिति ने विभिन्न चरणों में फंसी पूंजी की वापसी की प्रक्रिया शुरू की है। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद 2016 में सेबी ने समिति का गठन किया था।

End of Feed