Owais Metal & Mineral Processing IPO: सोमवार 26 फरवरी से ओवैस मेटल एंड मिनरल प्रोसेसिंग का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसका आईपीओ 26 फरवरी से 28 फरवरी तक खुला रहेगा। आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 4 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 83 रु से 87 रु है। ओवैस मेटल एंड मिनरल प्रोसेसिंग आईपीओ के जरिए 42.69 करोड़ रु जुटाएगी। ये एक एसएमई आईपीओ है, जिसमें लॉट साइज 1600 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आगे जानिए कितना है इसका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) या जीएमपी (GMP) कितना है।
ओवैस मेटल एंड मिनरल प्रोसेसिंग आईपीओ
ये भी पढ़ें -
कितना है जीएमपी
ओवैस मेटल एंड मिनरल प्रोसेसिंग का जीएमपी 15 रु चल रहा है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 87 रु भी फिक्स होता है तो भी ये शेयर 17.25 फीसदी रिटर्न दे सकता है। मगर ध्यान रहे कि ये शेयर की लिस्टिंग तक किसी कंपनी का जीएमपी घट भी सकता है और बढ़ भी सकता है।
कैसा मिल रहा है रेस्पॉन्स
ओवैस मेटल एंड मिनरल प्रोसेसिंग के आईपीओ को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। करीब पौने 3 बजे तक इसका आईपीओ 3.12 गुना सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी आईपीओ में 31,95,200 शेयर बेचेगी, जबकि इसके मुकाबले कंपनी को 99,82,400 शेयरों के लिए आवेदन मिल गया है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
