निवेश का मिलेगा मौका! बिहार की इस सरकारी कंपनी का आ रहा IPO

वित्त वर्ष 2024-25 में BSPTCL की कुल आय 1,968 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 286 करोड़ रुपये रहा है। एनबीपीडीसीएल की कुल आय 17,448 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 1,339 करोड़ रुपये रहा है। वहीं एसबीपीडीसीएल की कुल आय 19,108 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 665 करोड़ रुपये रहा है।

बिहार सरकार अपनी बिजली कंपनी Bihar State Power Transmission Company Limited को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की तैयारी कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बिहार के बिजली सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हम BSPTCL को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की योजना बना रहे हैं और मर्चेंट बैंकर की नियुक्ति के लिए रुचि पत्र (ईओआई) जारी किया है। बिहार राज्य बिजली पारेषण कंपनी लिमिटेड (BSPTCL) सूचीबद्ध होने वाली पहली सरकारी कंपनी होगी है। इसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव है।

IPO News

आईपीओ

सिंह ने कहा कि इस निर्गम का आकार मर्चेंट बैंकर की नियुक्ति के बाद तय किया जाएगा। एक बार जब वे शामिल हो जाएंगे, तो वे हमें आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) प्रक्रिया के माध्यम से मार्गदर्शन करेंगे और यह आकलन करेंगे कि बाजार से कितनी पूंजी जुटाई जा सकती है। सिंह ने कहा कि लिस्टेड एक लाभकारी कारोबार के लिए उपयुक्त कदम है। हमारी बिजनी कंपनी लगातार मुनाफा कमा रही है।

End of Feed