27,000 करोड़ के IPO में अगले सप्ताह पैसा लगाने का मौका, लिस्ट में टाटा कैपिटल-LG Electronics शामिल

आईपीओ निवेशकों के लिए अगला सप्ताह काफी बिजी रहने वाला है। दरअसल, दो बड़ी कंपनियां टाटा कैपिटल और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ खुलने जा रहा है। इसके अलावा, रुबिकॉन रिसर्च, अनंतम हाइवेज ट्रस्ट IPO, मित्तल सेक्शन्स IPO समेत 29 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होंगी।

IPO निवेशकों के लिए अगला हफ्ता बड़े मौके लेकर आ रहा है। दरअसल, अगले सप्ताह दो प्रमुख कंपनियां टाटा कैपिटल लिमिटेड और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लेकर आ रही है। ये दोनों कंपनियां आईपीओ के जरिये 27,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने की तैयारी में है। इन दोनों निर्गमों के आकार और उनके मूल समूहों के कद को देखते हुए, इनमें निवेशकों की गहरी दिलचस्पी की उम्मीद है। ये आईपीओ ऐसे समय में आ रहे हैं, जब व्यापक इक्विटी बाजार में तनाव के बावजूद, भारतीय प्राथमिक बाजार में तेजी है।

आईपीओ

आईपीओ

अभी तक 78 कंपनियां आईपीओ लेकर आई

वर्ष 2025 में कुल 78 कंपनियां पहले ही आईपीओ के जरिये मुख्य बाजार में प्रवेश कर चुकी हैं, और इस महीने कई निर्गम आने की योजना है। इस साल अब तक सबसे बड़ा निर्मग 15,512 करोड़ रुपये का टाटा कैपिटल का आईपीओ है। यह छह अक्टूबर को अभिदान के लिए खुलेगा और आठ अक्टूबर को बंद होगा। इस पेशकश में 21 करोड़ शेयरों का नया निर्गम और 26.58 करोड़ शेयरों बिक्री पेशकश शामिल है। इसके ठीक बाद, दक्षिण कोरिया के एलजी समूह की भारतीय शाखा एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड 7-9 अक्टूबर तक अपना 11,607 करोड़ रुपये का आईपीओ अभिदान के लिए खोलेगी।

End of Feed