ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट खरीदने का मौका, अथॉरिटी लेकर आई 3,604 करोड़ की स्कीम, पढ़ें पूरी डिटेल

Commercial Plot Scheme in Greater Noida: अथॉरिटी क अनुसार, एफएआर-4 प्लॉट का इस्तेमाल मॉल, शोरूम, होटल, ऑफिस और बैंक्वेट हॉल के लिए किया जा सकता है, जबकि एफएआर-2 प्लॉट रिटेल दुकानों, सर्विस आउटलेट्स, रेस्टोरेंट और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए हैं।

Commercial Plot Scheme in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट खरीदने का मौका है। हालांकि, ये प्लॉट बड़े साइज के हैं। टीओआई के अनुसार, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने 37 कमर्शियल प्लॉट की स्कीम लॉन्च की है, जिनका रिजर्व प्राइस 3,604 करोड़ रुपये रखा गया है। ये सभी प्लॉट ई-नीलामी के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे, जिसकी तारीखें की घोषणा बाद में की जाएंगी। ये प्लॉट FAR-4 और FAR-2 नॉर्म्स के तहत कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, रिटेल हब, ऑफिस और मिक्स्ड-यूज डेवलपमेंट के लिए हैं।

ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट की बड़ी स्कीम लॉन्च

ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल प्लॉट की बड़ी स्कीम लॉन्च

मॉल, शोरूम, होटल, ऑफिस और बैंक्वेट हॉल खोल पाएंगे

अथॉरिटी क अनुसार, एफएआर-4 प्लॉट का इस्तेमाल मॉल, शोरूम, होटल, ऑफिस और बैंक्वेट हॉल के लिए किया जा सकता है, जबकि एफएआर-2 प्लॉट रिटेल दुकानों, सर्विस आउटलेट्स, रेस्टोरेंट और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए हैं। इन प्लॉट को पूरा होने की अवधि 5 साल है, जिसमें पहला चरण 3 साल में पूरा होगा। प्लॉटों के जोड़ने या टुकड़ा करने की अनुमति नहीं है, कंसोर्टियम की अनुमति है, लेकिन परियोजना पूरी होने तक इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता।

End of Feed