केवल 15 लाख रु में खोल सकते हैं पेट्रोल पंप, हर लीटर पर मिलेगी इतनी कमीशन

भारत में पेट्रोल पंप खोलना एक फायदे का बिजनेस हो सकता है। हालांकि पेट्रोल पंप खोलने के लिए भारी निवेश के अलावा कई तरह की मंजूरी लेना जरूरी है। साथ ही आपको जमीन भी चाहिए होगी। इसके लिए न्यूनतम शिक्षा को भी तय किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल पंप खोलने के लिए कम से कम 12 लाख चाहिए
  • शहरी क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खोलने के लिए अधिक निवेश करना होगा
  • प्रति लीटर पेट्रोल बिकने पर कमीशन दी जाती है

How to Open Petrol Pump : पेट्रोल पंप खोलना एक ऐसा बिजनेस है, जिसे भारत के साथ-साथ दुनिया भर में तगड़ा मुनाफा कराने वाले बिजनेसों में गिना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती है, जिससे फ्यूल की डिमांड में भी तेजी रहती है। ऐसे में यदि आप पेट्रोल पंप खोल लें तो शानदार कमाई कर सकते हैं। पेट्रोल पंप कैसे खोला जा सकता है, उसकी प्रोसेस हम आपको यहां बताएंगे।

How to Open Petrol Pump

कैसे खोल सकते हैं पेट्रोल पंप

क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

पैसाबाजार.कॉम के अनुसार पेट्रोल पंप खोलने के लिए कम से कम आयु 21 साल और अधिकतम 55 साल होनी चाहिए। केवल भारतीय नागरिक ही पेट्रोल पंप खोल सकते हैं। यदि कोई एनआरआई पेट्रोल पंप खोलना चाहे तो उसका 182 दिनों से अधिक समय तक भारत में रहना जरूरी है। वहीं जन्म प्रमाण पत्र प्रमाण चाहिए होगा। यदि आवेदक सामान्य वर्ग से हो तो उसका 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग वर्ग के आवेदक को 10 वीं पास होना जरूरी है। अगर शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन करना है तो ग्रेजुएशन होना जरूरी है।

End of Feed