आज के अनिश्चित समय में हर कोई चाहता है कि उसके पास निवेश का एक ऐसा जरिया हो, जहां पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहे और हर महीने एक फिक्स्ड इनकम भी आती रहे। अगर आप भी अपनी पत्नी के साथ मिलकर सुरक्षित निवेश की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमे आप अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर अकाउंट खोलेंगे तो हर महीने आपकी फिक्स्ड इनकम होती रहेगी। हर महीने एक निश्चित आमदनी के लिए पोस्ट ऑफिस की 'मंथली इनकम स्कीम' (MIS) आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इस सरकारी योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपका मूलधन (Principal Amount) पूरी तरह सुरक्षित रहता है और आपको हर महीने ब्याज के रूप में एक तय रकम मिलती है। अगर आप जॉइंट अकाउंट (Joint Account) खोलते हैं, तो आप हर महीने ₹9,250 तक की कमाई कर सकते हैं।
क्या है पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम?
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) भारत सरकार द्वारा समर्थित एक बचत योजना है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो एकमुश्त पैसा निवेश करके महीने का खर्चा निकालना चाहते हैं। इस योजना की अवधि 5 साल की होती है। इसमें आप अकेले (Single Account) या अपनी पत्नी या परिवार के किसी सदस्य के साथ मिलकर (Joint Account) पैसा जमा कर सकते हैं। वर्तमान में इस योजना पर सरकार 7.4% की सालाना ब्याज दर दे रही है, जिसकी गणना हर महीने की जाती है और आपके बचत खाते में जमा कर दी जाती है।
₹9,250 के कैलकुलेशन की बात करें तो जॉइंट अकाउंट का फायदा इस योजना में निवेश की एक सीमा तय की गई है। अगर आप अकेले खाता खोलते हैं, तो अधिकतम ₹9 लाख जमा कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर 'जॉइंट अकाउंट' खोलते हैं, तो आप अधिकतम ₹15 लाख तक निवेश कर सकते हैं।
अब कैलकुलेशन को समझते हैं अगर आप जॉइंट अकाउंट में ₹15 लाख की एकमुश्त राशि जमा करते हैं, तो 7.4% की ब्याज दर के हिसाब से साल भर का ब्याज ₹1,11,000 बनता है। जब आप इस सालाना ब्याज को 12 महीनों में बांटते हैं, तो यह ₹9,250 प्रति माह निकलकर आता है। यानी 5 सालों तक आपको हर महीने ₹9,250 मिलते रहेंगे और स्कीम पूरी होने पर आपके ₹15 लाख भी आपको वापस मिल जाएंगे।
जीरो रिस्क
सुरक्षा और लचीलापन पोस्ट ऑफिस की स्कीम होने के कारण इसमें जोखिम जीरो है। शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं पड़ता। इसके अलावा, जॉइंट अकाउंट में सभी सदस्यों का निवेश पर बराबर का हक होता है। यदि आप 5 साल से पहले पैसा निकालना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ शर्तें हैं। 1 साल से पहले पैसा नहीं निकाला जा सकता। अगर आप 1 से 3 साल के बीच पैसा निकालते हैं, तो मूलधन से 2% की कटौती की जाती है, और 3 से 5 साल के बीच निकालने पर 1% की कटौती होती है।
कौन खोल सकता है यह खाता?
भारत का कोई भी नागरिक यह खाता खोल सकता है। आप चाहें तो अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर भी गार्जियन बनकर निवेश कर सकते हैं। इसे खोलने की प्रक्रिया बेहद आसान है। आपको बस अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर केवाईसी (KYC) दस्तावेज और चेक बुक के साथ फॉर्म भरना होगा। अच्छी बात यह है कि आप एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में इस खाते को आसानी से ट्रांसफर भी करवा सकते हैं।
