अब ऑनलाइन शॉपिंग होगा सस्ता, डार्क पैटर्न से ग्राहकों को गुमराह नहीं करेंगी ई-कॉमर्स कंपनियां

विभाग उपभोक्ताओं को गुमराह करने या उनके साथ छेड़छाड़ करने वाली भ्रामक ऑनलाइन प्रथाओं पर अंकुश लगाने के प्रयास कर रहा है। इन 26 ई-कॉमर्स कंपनियों ने ‘डार्क पैटर्न’ की किसी भी उपस्थिति की पहचान, आकलन और उन्मूलन के लिए आंतरिक रूप से स्वयं तथा अन्य पक्ष से ‘ऑडिट’ कराए हैं।

देश की 26 प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों ने उनके मंचों के ‘डार्क पैटर्न’ से मुक्त होने की घोषणा की है। सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ‘डार्क पैटर्न’ अनुचित व्यापार व्यवहार की श्रेणी में आते हैं। सरकार, उपभोक्ताओं को गुमराह करने या उनके साथ छल करने वाली इन प्रथाओं पर अंकुश लगाने के प्रयास कर रही है। इन 26 ई-कॉमर्स मंचों में जेप्टो, जोमैटो, स्विगी, जियोमार्ट और बिगबास्केट शामिल हैं।

Dark Pattern in E Commerce

Dark Pattern in E Commerce/Photo-AI

पीटीआई/भाषा के मुताबिक उपभोक्ता मामलों के विभाग ने बयान में कहा कि 26 प्रमुख ई-कॉमर्स मंचों ने स्वेच्छा से स्व-घोषणा पत्र प्रस्तुत किए हैं जो ‘डार्क पैटर्न’ की रोकथाम एवं विनियमन, 2023 के दिशानिर्देशों के अनुपालन की पुष्टि करते हैं।

End of Feed