दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत, एशिया की सबसे बड़ी मंडी से 450 टन प्याज लेकर आ रही ‘कांदा एक्सप्रेस’

Onion Prices: दिल्ली में प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने 35 रुपये किलो बिक्री शुरू की। 450 टन प्याज लेकर ‘कांदा एक्सप्रेस’ भी दिल्ली पहुंच रही है।

Onion Prices : दिल्ली में प्याज की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की बिक्री शुरू कर दी है। दिल्ली में सरकारी एजेंसियां 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेच रही हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र के नासिक जिले के लासलगांव से करीब 450 टन प्याज लेकर ‘कांदा एक्सप्रेस’ दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। सरकार का कहना है कि त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने के बावजूद देश में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता है।

Onion Prices, Kanda Express, Onion Price in Delhi, Rs 35 per kg Onion, Government Onion Sale, Delhi Onion Market, Onion Buffer Stock

प्याज लेकर दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’

लासलगांव से दिल्ली आ रही ‘कांदा एक्सप्रेस’

महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित लासलगांव एशिया की सबसे बड़ी प्याज थोक मंडियों में शामिल है। यहीं से करीब 450 टन प्याज लेकर 21 डिब्बों वाली विशेष मालगाड़ी बुधवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हुई। ट्रेन करीब 3.10 बजे रवाना हुई और इसके गुरुवार देर रात तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। यह ट्रेन दिल्ली के पास आदर्शनगर स्टेशन पहुंचेगी। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लासलगांव के स्टेशन प्रबंधक प्रितेश दुबे ने बताया कि करीब 450 टन प्याज ट्रेन के जरिए दिल्ली भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोशिश है कि प्याज जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचाया जाए, ताकि बाजार में इसकी उपलब्धता बढ़े और लोगों को कीमतों में राहत मिल सके।

End of Feed