प्याज के दाम में लगी आग! 70 रुपये किलो तक पहुंचा भाव, जानें क्यों महंगा हुआ प्याज

प्याज की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। सरकार बफर स्टॉक से 35 रुपये किलो प्याज बेच रही है, फिर भी कई जगह बाजार में इसका भाव 60 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गया है।

प्याज की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश के कई हिस्सों में बाजार में प्याज 60 से 70 रुपये किलो तक बिक रहा है। खास बात यह है कि महंगाई को काबू में रखने के लिए सरकार अपने बफर स्टॉक से प्याज 35 रुपये प्रति किलो की दर से बेच रही है। इसके बावजूद खुदरा बाजार में ग्राहकों को महंगा प्याज खरीदना पड़ रहा है।

Onion

प्याज के दाम में लगी आग! 70 रुपये किलो तक पहुंचा भाव

सरकार ने प्याज की कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए 24 अगस्त से बफर स्टॉक से प्याज निकालकर बिक्री शुरू की थी। इसके लिए NCCF, NAFED, केंद्रीय भंडार और मोबाइल वैन की मदद ली जा रही है। उत्पादक राज्यों से बड़े शहरों तक प्याज पहुंचाने के लिए 'कांदा एक्सप्रेस' का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका मकसद बाजार में प्याज की सप्लाई बढ़ाना और बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत देना है।

End of Feed