Omnitech Engineering IPO: क्या कह रहा 64 P/E, शेयर महंगा या तेज ग्रोथ की संभावना?

हाई-प्रिसिजन इंडस्ट्रियल कंपोनेंट बनाने वाली Omnitech Engineering का IPO 25 से 27 फरवरी तक खुला है। कंपनी ने हाल के वर्षों में तेज ग्रोथ दिखाई है, लेकिन 64 गुना कमाई के वैल्यूएशन पर यह इश्यू निवेशकों के लिए आकर्षक है या महंगा दांव, यही बड़ा सवाल है।

Omnitech Engineering के IPO का सब्सक्रिप्शन आज 27 फरवरी को बंद हो रहा है। इश्यू के सब्सक्रिप्शन को निवेशकों की तरफ से बेहद सुस्त प्रतिक्रिया मिली है। एम्प्लोयी कैटेगरी के अलावा इश्यू को किसी भी कैटेगरी में 100 फीसदी सब्सक्रिप्शन नहीं मिला है। ऐसे में सवाल उठ रहा है क्या महंगे वैल्यूएशन की वजह से निवेशक दूरी बना रहे हैं। हालांकि, कंपनी ने हाल के वर्षों में तेज ग्रोथ दिखाई है, लेकिन 64 गुना कमाई के वैल्यूएशन पर यह इश्यू निवेशकों के लिए आकर्षक है या महंगा दांव, यही बड़ा सवाल है।

Omnitech IPO

आमनीटेक आईपीओ का सब्सक्रिप्शन बंद

बिजनेस मॉडल और बाजार

कंपनी सेफ्टी-क्रिटिकल इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन के लिए हाई-प्रिसिजन मेटल पार्ट्स बनाती है। इसके प्रोडक्ट 3 ग्राम से लेकर 500 किलोग्राम तक के होते हैं। ऊर्जा, मोशन कंट्रोल और इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट इसके प्रमुख सेगमेंट हैं। पहली छमाही FY26 में करीब 79 प्रतिशत राजस्व एक्सपोर्ट से आया, जिसमें अमेरिका की हिस्सेदारी 59 प्रतिशत रही

End of Feed