OPS : इस राज्य के कर्मचारियों को मिला पुरानी पेंशन योजना चुनने का मौका, जानें कौन उठा सकता है लाभ

OPS vs CPS: आंध्र प्रदेश सरकार ने CPS कर्मचारियों को OPS में जाने का एक बार मौका दिया है। आइए जानते हैं कौन से कर्मचारी ये विकल्प चुन सकेंगे।

OPS vs CPS: आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के कुछ सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) में वापस जाने का एक बार का मौका दिया है। यह सुविधा उन कर्मचारियों के लिए है, जो पहले से अंशदायी पेंशन योजना (Contributory Pension Scheme) के तहत आ रहे हैं। सरकार ने साफ किया है कि यह विकल्प केवल एक बार दिया जा रहा है और कर्मचारी एक बार OPS चुनने के बाद दोबारा CPS में वापस नहीं जा सकेंगे। राज्य सरकार ने 13 जुलाई 2026 को जारी एक सर्कुलर में इस संबंध में जानकारी दी है। हालांकि, जो कर्मचारी CPS में ही बने रहना चाहते हैं, वे अपनी मौजूदा पेंशन व्यवस्था जारी रख सकते हैं।

Old Pension Scheme, CPS Employees, Andhra Pradesh OPS,Contributory Pension Scheme, OPS vs CPS

पुरानी पेंशन योजना चुनने का मौका

किन कर्मचारियों को मिलेगा OPS में जाने का मौका?

आंध्र प्रदेश सरकार के अनुसार, यह विकल्प उन कर्मचारियों को दिया गया है जिनकी भर्ती प्रक्रिया 1 सितंबर 2004 से पहले शुरू हुई थी। यानी जिन पदों के लिए भर्ती विज्ञापन या नोटिफिकेशन 1 सितंबर 2004 से पहले जारी किया गया था, लेकिन उनकी नियुक्ति या ज्वाइनिंग 1 सितंबर 2004 या उसके बाद हुई। ऐसे कर्मचारियों को नियुक्ति के समय CPS के दायरे में रखा गया था। बाद में कई कर्मचारियों ने सरकार से मांग की थी कि उन्हें पुरानी पेंशन योजना में जाने का अवसर दिया जाए। कर्मचारियों की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने यह एकमुश्त विकल्प देने का फैसला किया है। बता दें कि आंध्र प्रदेश में CPS योजना 1 सितंबर 2004 से लागू की गई थी। इससे पहले केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2004 से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) लागू की थी।

End of Feed