Share Market Today : घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को कारोबार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ की, लेकिन दिन के आखिर दिनभर की तेजी को गंवाते हुए बाजार के ज्यादातर बड़े इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। वहीं, बेंचमार्क इंडेक्स Sensex जहां 1.44 अंक ऊपर 77,186.87 अंक पर बंद हुआ। वहीं, Nifty
5.75 अंक नीचे 24,072.75 पर बंद हुआ। दिन में सेंसेक्स जहां 394 अंक की तेजी के साथ 77,579.69 अंक तक उछल गया। वहीं, दिन के आखिर में क्लोजिंग से ठीक पहले 77,086.42 अंक तक लुढ़क गया। इसी तरह निफ्टी भी 108 अंक की तेजी के साथ 24,186.50 अंक तक उछला। लेकिन, दिन के आखिर में 24,050 तक लुढ़क गया।
किन वजहों से आई गिरावट
बाजार पिछले कुछ सत्रों से अच्छी तेजी दिखा रहा था। ऐसे में जैसे ही सेंसेक्स और निफ्टी ऊपरी स्तर पर पहुंचे, निवेशकों ने मुनाफा वसूलना शुरू कर दिया। इसका असर पूरे बाजार पर दिखा और शुरुआती बढ़त धीरे-धीरे खत्म हो गई। इसी दौरान आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के शेयर करीब 10% टूट गए। कंपनी का तिमाही मुनाफा सालाना आधार पर 46% घटने के बाद कई ब्रोकरेज ने शेयर का लक्ष्य घटा दिया या अपनी रेटिंग कम कर दी। इससे बीमा और वित्तीय शेयरों पर भी दबाव बढ़ा।
एशियाई बाजारों की कमजोरी का असर
विदेशी बाजारों से भी अच्छे संकेत नहीं मिले। अमेरिका में चिप कंपनियों में बिकवाली के बाद एशिया के कई प्रमुख बाजार दबाव में रहे। दक्षिण कोरिया का KOSPI 6% की तेज गिरावट के साथ बंद हुआ है। क्योंकि, एसके हाइनिक्स और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है। इसके अलावा जापान का Nikkei 225 भी 2 फीसदी लुढ़कर बंद हुआ है। इन कमजोर वैश्विक संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।
बाजार की चौड़ाई भी कमजोर रही
दोपहर तक कारोबार में लगभग 1,757 शेयर बढ़त में थे, जबकि 2,012 शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे थे। इससे साफ है कि बिकवाली का दबाव बाजार के कई हिस्सों में देखने को मिला। फिलहाल बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले बड़े रुझान के लिए 24,200-24,260 के ऊपर टिकना जरूरी होगा। वहीं, 24,000 का स्तर टूटने पर निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।
आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी
सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे अच्छी तेजी आईटी शेयरों में रही। Nifty IT 1.31% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, Nifty कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.62% की तेजी है। इसके अलावा सेल्स् के अच्छे आंकड़ों के बाद Auto इंडेक्स में भी 0.80% की मजबूती दिख रही है। इसके अलावा केमिकल 0.65% FMCG 0.53%, ऑयल एंड गैस 0.30% और फार्मा इंडेक्स 0.22% ऊपर है।
बैंकिंग और वित्तीय शेयरों पर दबाव
एक तरफ जहां IT और ऑटो शेयरों में तेजी रही, वहीं बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। Nifty फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.00% तक की कमजोरी आई है। इसके अलावा Nifty फाइनेंशियल सर्विसेज 0.27% नीचे, Nifty Bank 0.13% Nifty Private Bank 0.09% और Nifty PSU Bank इंडेक्स 0.23% की कमजोरी में ट्रेड कर रहे हैं। इससे साफ है कि बाजार में फिलहाल सेक्टर रोटेशन देखने को मिल रहा है, जहां निवेशक बैंकिंग से निकलकर आईटी और कंज्यूमर आधारित शेयरों में पैसा लगा रहे हैं।
ब्रॉड मार्केट में सुस्ती, मार्केट ब्रेड्थ कमजोर
ब्रॉडर मार्केट में तस्वीर मिश्रित है। जहां, निफ्टी 100 0.22%, निफ्टी 200 0.17% और निफ्टी 500 0.15% ऊपर हैं। वहीं, मिड और स्मॉल कैप में बिकवाली हावी है। वहीं, मार्केट ब्रेड्थ की बात करें, तो NSE पर 2,942 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 1,432 में खरीदारी और 1,401 में बिकवाली हावी है।
डर का स्तर और घटा
बाजार का डर मापने वाला इंडिया वीआईएक्स करीब 2.6% गिरकर 12.93 पर आ गया। वीआईएक्स में गिरावट आम तौर पर निवेशकों के भरोसे को दिखाती है और यह बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जाता है।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें : Semicon 2.0 : चिप मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा भारत; सरकार ने बताया कैसे तैयार होगा पूरा इकोसिस्टम?
