अध्यात्म

ग्रहों के सेनापति 2026 में पहली बार करेंगे मिथुन में गोचर, 3 राशियों के जीवन में आएगा सुधार

Mangal Gochar 2026 Date And Effect:​ ग्रहों के सेनापति मंगल 2026 में पहली बार मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। बुध की राशि में मंगल का गोचर करना कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा। चलिए जानें मंगल के इस गोचर के समय के साथ-साथ प्रभाव के बारे में।

Image

मंगल गोचर से किन 3 राशियों को लाभ होने के योग?

Mangal Gochar 2026 Date And Effect: मंगल देव यानी ग्रह को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति के नाम से भी जाना जाता है, जो वक्त-वक्त पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। अधिकतर लोगों के जीवन पर मंगल की बदली चाल का असर होता है, जिससे उन्हें लाभ या हानि हो सकती है। खासकर, व्यक्ति की सकारात्मक-नकारात्मक ऊर्जा, पराक्रम शक्ति, भूमि से संबंधित कार्यों, खून से जुड़ी बीमारियों, छोटे भाई-बहनों से रिश्ते, आत्मविश्वास और तकनीकी कौशल आदि जीवन के इन पहलुओं पर सबसे पहले और लंबे समय तक बदलाव देखने को मिलता है। इस बार भी मंगल गोचर से कुछ लोगों के जीवन में बड़ा, लेकिन सकारात्मक बदलाव आएगा।

चलिए जानें 2026 में पहली बार किस दिन व समय पर ग्रहों के सेनापति मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे और इससे किन 3 राशियों का जीवन प्रभावित होगा।

मिथुन में कब गोचर करेंगे मंगल?

द्रिक पंचांग के मुताबिक, 2 अगस्त 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। इस गोचर के बाद 18 सितंबर तक मंगल मिथुन राशि में ही रहेंगे। बता दें कि अगस्त माह की दूसरी तारीख को देर रात 10 बजकर 59 मिनट पर मंगल का गोचर होगा, जबकि सितंबर की 18 तारीख को दोपहर में 4 बजकर 44 मिनट पर ग्रहों के सेनापति की चाल में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

मंगल गोचर से किन 3 राशियों को लाभ होगा?

  • मेष राशि
  • सिंह राशि
  • मकर राशि
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जगन्नाथ रथ यात्रा स्टोरी इन हिंदी

मंगल गोचर से प्रभावित राशियों का राशिफल

  • मेष राशि
मेष को मंगल की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है, जिसके जातकों के जीवन में अगस्त 2026 की शुरूआत से सकारात्मक बदलाव आना शुरू होगा। जहां एक तरफ आपके व्यक्तित्व में निखार आना आरंभ होगा, वहीं दूसरी तरफ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इसके अलावा जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता नजर आएगा, जिस पर चलना आपके लिए ठीक रहेगा।
  • सिंह राशि
मंगल की राशि बदलना सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। जहां एक तरफ आपको अपनी आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ बीमार लोगों की तबीयत ठीक होगी। इसके अलावा परिवार वालों के सहयोग से आप कोई जरूरी काम वक्त पर पूर्ण कर पाएंगे।
  • मकर राशि
मेष और सिंह के साथ-साथ मकर राशि वालों के जीवन में भी अगस्त 2026 की शुरुआत से मंगल गोचर के कारण सकारात्मक बदलाव आना आरंभ होगा। यदि आप ऑफिस में काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं तो अब समस्या का समाधान मिलेगा। साथ ही उच्च अधिकारियों से रिश्ते बेहतर होंगे। इसके अलावा संपत्ति में वृद्धि होने के भी योग हैं।

मंगल की जल्दी कृपा पाने के उपाय

  • नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा करें।
  • मंगलवार के दिन का व्रत रखना आरंभ करें।
  • गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाना शुरू करें।
  • लाल रंग की चीजों का वक्त-वक्त पर दान करें।
  • घर में मंगल यंत्र की स्थापना करने के बाद रोजाना उसकी पूजा करने का संकल्प लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के 9 दिन 12 राशियों के लिए कैसे रहेंगे?

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article