NIFT Counselling 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) में दाखिले के लिए आयोजित की जा रही काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत तीसरे राउंड (Third Round) की सीट आवंटन रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट की घोषणा की गई है। इस काउंसलिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल यानी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर नतीजे चेक कर सकते हैं। निफ्ट प्रवेश परीक्षा के आधार पर देश भर के इन प्रतिष्ठित संस्थानों में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला दिया जाता है।
17 जुलाई तक फीस जमा करना अनिवार्य
तीसरे राउंड के तहत जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उनके लिए समय सीमा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आवंटित सीट पर दाखिला सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों को 17 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार तय समय के भीतर अपनी फीस जमा नहीं करता है, तो उसकी सीट खुद से ही रद्द हो जाएगी।
इसके साथ ही एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि समय सीमा चूकने वाले छात्र न केवल अपनी सीट गंवाएंगे, बल्कि वे आगे होने वाले नियमित काउंसलिंग राउंड में हिस्सा लेने के पात्र भी नहीं रहेंगे। खाली बची सीटों को अगले योग्य उम्मीदवार को आवंटित कर दिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - बड़ी खबर! झारखंड में रुक गई 864 क्लर्क की भर्ती, नए 326 पदों का ऐलान, 20 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
कैसे डाउनलोड करें सीट आवंटन परिणाम?
स्टेप 1 - सबसे पहले छात्र निफ्ट प्रवेश की आधिकारिक वेबसाइट nift.admissions.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिखाई दे रहे 'NIFT Round 3 Seat Allotment Result 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - लिंक पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
स्टेप 4 - अब, यहां अपना निफ्ट रोल नंबर और पासवर्ड सही-सही दर्ज करें।
स्टेप 5 - इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6 - अब आपके सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर आ जाएंगे।
स्टेप 7 - इसे अच्छी तरह जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
एनटीए ने सभी सफल उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय में वेबसाइट क्रैश होने और सर्वर डाउन होने वाली समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द अपनी फीस जमा करें और सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करते हुए अपनी सीट सुरक्षित करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NALCO Non Executive Admit Card Out: नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड ने जारी किया नॉन एग्जीक्यूटिव परीक्षा का एडमिट कार्ड
एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट (अगर पीजी में एडमिशन लेना है तो)
- फोटो आईडी कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- दिव्यांगजन प्रमाण पत्र
- फोटो
- साइन
एडमिशन के लिए जाने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह ऊपर दिए गए दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी के साथ 2-2 फोटो कॉपी जरूर रखें। ताकि उन्हें दाखिले के दौरान प्रक्रिया पूरी करते हुए किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ा।
