Oil India Q4 Results: ऑयल इंडिया का नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में 18% बढ़ा, डिविडेंड का भी किया ऐलान

  • Agency by: Agency
  • Updated May 20, 2024, 07:07 PM IST

Oil India Q4 Results: सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) का बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़ा है। र्ड ने 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 3.75 रुपये के अंतिम डिविडेंड (बोनस शेयर जारी करने से पहले) को भी मंजूरी दी।

Oil India Q4 Results: सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) का बीते वित्त वर्ष की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से उसका मुनाफा बढ़ा है। कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि जनवरी-मार्च, 2024 में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 2,332.94 करोड़ रुपये रहा है। यह आंकड़ा इससे पिछले साल की इसी अवधि में 1,979.74 करोड़ रुपये था।

Oil India Net Profit, Oil India Dividend

ऑयल इंडिया का चौथी तिमाही ऐलान

देश में सार्वजनिक क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी तेल और गैस उत्पादक कंपनी ने बताया कि तेल की ऊंची कीमतों के कारण उसका कारोबार 16 प्रतिशत बढ़कर 10,375.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कच्चे तेल के उत्पादन और बिक्री से होने वाली कमाई 18 प्रतिशत बढ़ी, लेकिन कम कीमतों के कारण गैस से होने वाली आय 16.5 प्रतिशत घट गई।

End of Feed