2 अक्टूबर का ‘No UPI Day’ कैंसिल, वित्त मंत्री से मुलाकात के बाद ट्रेडर्स ने वापस लिया विरोध

2 अक्टूबर को होने वाला No UPI Day प्रदशर्न अब रद्द हो गया है। MDR चार्ज के खिलाफ आयोजित किए जाने वाले इस प्रदर्शन को व्यापारियों के प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के बाद टाल दिया।

No UPI Day on UPI MDR : 2 अक्टूबर को प्रस्तावित ‘No UPI Day’ अब नहीं होगा। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन (AICPDF) और ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) के प्रतिनिधियों ने 30 सितंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक की है। इस बैठक में वित्त मंत्री से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद व्यापारियों ने इस विरोध प्रदर्शन को वापस लेने का फैसला लिया है।

No UPI Day on UPI MDR

यूपीआई एमडीआर के खिलाफ प्रदर्शन रद्द

दोनों संगठनों ने संयुक्त बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

End of Feed