एनवीडिया ने रचा इतिहास: 5 ट्रिलियन डॉलर वाली बनी दुनिया की पहली कंपनी, कई देशों की GDP से हुई आगे

NVIDIA: अमेरिकी चिप निर्माता एनवीडिया ने इतिहास रचते हुए पांच लाख करोड़ डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई है। उल्लेखनीय है कि महज तीन महीने पहले ही एनवीडिया ने चार लाख करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार कर यह उपलब्धि हासिल की थी, जिससे उसके तेजी से बढ़ते वर्चस्व का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

NVIDIA : दुनिया की अग्रणी अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया (NVIDIA) ने एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण अब 5 लाख करोड़ डॉलर (5 ट्रिलियन डॉलर) के आंकड़े को पार कर गया है, जिससे यह ऐसा मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई है। महज तीन महीने पहले ही एनवीडिया ने 4 लाख करोड़ डॉलर का स्तर पार किया था और अब उसने अपनी ही रफ्तार को पीछे छोड़ दिया है। एनवीडिया की इस ऐतिहासिक छलांग के पीछे कृत्रिम मेधा (Artificial Intelligence - AI) के क्षेत्र में बढ़ती वैश्विक मांग और उसके द्वारा बनाए जा रहे उन्नत चिपसेट्स की अहम भूमिका है।

NVIDIA, NVIDIA market capitalization, NVIDIA five trillion dollars, AI boom, Jensen Huang

NVIDIA का कमाल (तस्वीर-istock/x)

एआई की दुनिया में एनवीडिया की भूमिका

कृत्रिम मेधा तकनीक आज के दौर की सबसे तेजी से बढ़ती टैक्नोलॉजी में से एक बन चुकी है। इस बदलाव के केंद्र में एनवीडिया के ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPUs) हैं, जिन्हें एआई मॉडल्स के प्रशिक्षण और संचालन में व्यापक रूप से उपयोग किया जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि एआई के क्षेत्र में एनवीडिया का प्रभाव 2007 में एप्पल के पहले आईफोन लॉन्च के बाद तकनीकी जगत में आई सबसे बड़ी क्रांति जैसा है। जिस तरह आईफोन ने उपभोक्ता तकनीक को नया आयाम दिया, उसी तरह एनवीडिया एआई के भविष्य को आकार दे रही है।

End of Feed