NPS में एनरोलमेंट हुआ आसान, ऑनलाइन ऑनबोर्डिंग के लिए StAR NPS लॉन्च

रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए अगर NPS में निवेशक की योजना बना रहे हैं, तो अब यह काम और भी आसान हो गया है। PFRDA ने इसके लिए अब StAR NPS प्लेटफॉर्म पेश किया है।

नेशनल पेंशन सिस्टम यानी NPS में निवेश करना अब और भी आसान हो गया है। पेंशनल फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने एक नया डिजिटल ऑनबोर्डिंग प्लेटफॉर्म StAR NPS पेश किया है। हालांकि, फिलहाल इसे पॉइंट ऑफ प्रेजेंस (PoPs) के जरिये इस्तेमाल किया जा सकता है। देश के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज चलाने वाली कंपनी BSE की सहायक कंपनी BSE टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने यह प्लेटफॉर्म तैयार किया है।

NPS

एनपीएस में शामिल होना आसान

क्या है StAR NPS प्लेटफॉर्म?

StAR NPS एक पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म के जरिये PoPs और उनके पेंशन एजेंट नए NPS सब्सक्राइबर्स का ऑनलाइन पंजीकरण कर पाएंगे। इसका मकसद नए लोगों के लिए NPS में शामिल होने की प्रक्रिया को तेज, सरल और पेपरलेस बनाना है। PFRDA के मुताबिक यह प्लेटफॉर्म PoPs, सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसीज यानी CRA और ट्रस्टी बैंक के बीच टेक्नोलॉजिकल इंटीग्रेशन का काम करेगा।

End of Feed