Nvidia, Google और Meta नहीं, ये पांच स्टॉक्स हैं AI BOOM के असली विजेता, एक साल में दिया मल्टीबैगर रिटर्न

पिछले दो-तीन साल में पूरी दुनिया में AI Stocks में जोरदार तेजी आई मिली है। Nvidia, Google और Meta जैसी कंपनियां इस AI Boom के चलते ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप तक पहुंच गई हैं। यहां जानें, पिछले एक साल में इस रेस में असली विजेता रहीं पांच कंपनियां कौनसी हैं।

पिछले दो-तीन साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने ग्लोबल टेक सेक्टर की दिशा बदल दी है। Nvidia, Google और Meta जैसी दिग्गज कंपनियों ने मार्केट वैल्यू में भारी उछाल देखा, लेकिन शेयर बाजार के डेटा बताते हैं कि AI बूम के असली मल्टीबैगर कुछ दूसरी कंपनियां रहीं, जिन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर और चिप सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका निभाई। पिछले एक साल में कई AI-लिंक्ड स्टॉक्स ने 172% से लेकर 250% तक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया और निवेशकों को चौंका दिया।

AI BOOM Stocks

एआई बूम से इन स्टॉक्स में तेजी

चिप कंपनियां बनीं सबसे बड़ी विजेता

AI डेटा सेंटर्स और सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार ने मेमोरी चिप्स की मांग को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया। इसी का सबसे बड़ा फायदा दक्षिण कोरिया की SK Hynix और अमेरिकी कंपनी Micron Technology को मिला। दोनों कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई और साल भर में 200% से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई। डेटा सेंटर्स में इस्तेमाल होने वाली हाई-बैंडविड्थ मेमोरी की कमी ने इन कंपनियों को कीमतें बढ़ाने का मौका दिया, जिससे मुनाफा और शेयर दोनों उछले।

End of Feed