SIP का गणित: नॉर्मल, फिक्स्ड टॉप-अप या वेरिएबल; कौन सा तरीका बनाएगा आपको जल्दी अमीर?

म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो आपको सामान्य SIP के अलावा Fixed Top-Up SIP और Variable Top-Up SIP के बारे में भी जानना चाहिए।

म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों के बीच एसआईपी (Systematic Investment Plan) सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। हालांकि, SIP भी कई प्रकार की होती है। सामान्य SIP के अलावा Fixed Top-Up SIP और Variable Top-Up SIP जैसे विकल्प भी उपलब्ध हैं। सवाल यह है कि लंबे समय में इनमें से कौन-सी रणनीति ज्यादा संपत्ति बनाने में मदद करती है? आइए समझते हैं-

Systematic Investment Plan

एसआईपी में निवेश (AI Generated Image)

क्या होती है SIP?

साधारण एसआईपी में निवेशक हर महीने एक निश्चित राशि निवेश करता है। उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति 10,000 रुपये प्रति माह की SIP शुरू करता है, तो पूरी निवेश अवधि के दौरान उसकी मासिक किस्त समान रहती है। यह तरीका सरल और अनुशासित निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन समय के साथ आय बढ़ने के बावजूद निवेश राशि स्थिर रहने से संभावित संपत्ति निर्माण सीमित हो सकता है।

End of Feed