बजट 2026 में इनकम टैक्स पर राहत नहीं मिली तो क्या हुआ? आम आदमी को तो मिल गए ये 20 बड़े तोहफे

बजट 2026 को लेकर मिडिल क्लास की सबसे बड़ी उम्मीद 'इनकम टैक्स' में कटौती को लेकर थी, लेकिन टैक्स स्लैब में बदलाव न होने के बावजूद यह बजट आम आदमी के लिए खुशियों का पिटारा साबित हुआ है। वित्त मंत्री ने इस बार सीधा टैक्स बचाने के बजाय 'लिविंग कॉस्ट' (रहने का खर्च) घटाने और सुविधाओं का जाल बिछाने पर ध्यान दिया है।

जब भी बजट पेश होता है, मध्यम वर्ग की सबसे पहली नजर 'इनकम टैक्स स्लैब' पर होती है। इस बार बजट 2026 में टैक्स स्लैब में कोई बड़ा बदलाव न देखकर कुछ लोग निराश जरूर हुए, लेकिन अगर हम बारीकी से देखें, तो सरकार ने टैक्स की बचत के बजाय 'खर्च कम करने' और 'सुविधाएं बढ़ाने' पर ज्यादा जोर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट के जरिए आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के लिए 20 ऐसी बड़ी घोषणाएं की हैं, जो सीधे आपकी जेब और जीवन स्तर पर सकारात्मक असर डालेंगी।

Common Man Relief

कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर का नया दौर

सरकार का इस बार सबसे बड़ा फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर पर है, जिसके लिए रिकॉर्ड 12.2 लाख करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसमें 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान शामिल है, जिससे बड़े शहरों के बीच की दूरी कम होगी और व्यापार को रफ्तार मिलेगी। सिर्फ बड़े शहर ही नहीं, बल्कि Tier-2 और Tier-3 शहरों के विकास के लिए भी बड़ी राशि आवंटित की गई है, ताकि छोटे कस्बों के युवाओं को काम के लिए महानगरों की ओर न भागना पड़े। वहीं प्रदूषण कम करने के लिए पूर्वी भारत में 4000 नई ई-बसें चलाने की योजना है, जिससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट सस्ता और सुलभ होगा।

End of Feed