Unemployment Rate: बेरोजगारी दर में कितना आया बदलाव, सब बता रहे हैं ये आंकड़े

Unemployment Rate in India: जून 2025 में भारत की बेरोजगारी दर 5.6% पर स्थिर रही, जो अप्रैल के 5.1% से थोड़ी अधिक है। यह जानकारी मंगलवार को जारी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मासिक पीएलएफएस सर्वेक्षण से मिली। इस सर्वे के ज़रिए नौकरियों के लिए पात्र लोगों में बेरोजगारों की संख्या की वास्तविक समय में निगरानी की जाती है। मई और जून में सभी आयु वर्गों में यह दर समान रही।

Unemployment Rate in India: देश में जून 2025 के दौरान बेरोजगारी दर 5.6 प्रतिशत पर स्थिर रही। यह जानकारी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी मासिक आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण (PLFS) के आंकड़ों से सामने आई है। मंत्रालय ने इस साल अप्रैल में पहली बार मासिक पीएलएफएस डेटा जारी किया था, जिसके माध्यम से नौकरियों के लिए पात्र लोगों में बेरोजगार व्यक्तियों के अनुपात की वास्तविक समय में निगरानी की जा रही है।

Unemployment Rate in India

भारत में बेरोजगारी दर (तस्वीर-istock)

महीना-दर-महीना तुलना

  • न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अप्रैल 2025 में बेरोजगारी दर 5.1 प्रतिशत थी, जो मई और जून में बढ़कर 5.6 प्रतिशत पर आ गई और वहीं स्थिर रही।
  • महिलाओं की बेरोजगारी दर: मई में 5.8% थी, जो जून में घटकर 5.6% पर आ गई।
  • पुरुषों की बेरोजगारी दर: राष्ट्रीय स्तर पर 5.6% पर स्थिर रही।

End of Feed