₹2000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

केंद्र सरकार ने UPI पेमेंट को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर साफ कर दिया है कि 2000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर किसी तरह का बैंक चार्ज नहीं लगेगा।

UPI Payment Charge : UPI से ₹2,000 तक का पेमेंट करने वालों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब इस सीमा तक के UPI ट्रांजैक्शन पर बैंक या पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर किसी तरह का डायरेक्ट या इनडायरेक्ट चार्ज नहीं लगा सकेंगे। इसके साथ ही RuPay Debit Card से किए गए पेमेंट पर भी कोई चार्ज नहीं लगाया जा सकेगा।

upi transection

2000 रुपये तक यूपीआई भुगतान पर नहीं लगेगा कोई चार्ज

वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के वित्तीय विभाग ने 14 सितंबर 2026 को गजट नोटिफिकेशन (Gazette Notification) जारी कर इन पेमेंट मोड्स को पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम एक्ट, 2007 के तहत स्पष्ट रूप से स्पेसिफाई किया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इन माध्यमों से पेमेंट करने या पेमेंट प्राप्त करने वाले व्यक्ति पर कोई चार्ज नहीं लगाया जाएगा।

End of Feed