नीति आयोग की 11वीं बैठक: PM मोदी बोले- दुनिया में अस्थिरता लेकिन भारत आत्मविश्वास के साथ बढ़ रहा आगे

नीति आयोग ने मोदी के हवाले से 'एक्स’ पर लिखा​ कि दुनिया अनिश्चितता और अस्थिरता के दौर से गुजर रही है। फिर भी भारत आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी विकास यात्रा पर आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक अनिश्चितता और अस्थिरता के बीच भी भारत आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी विकास यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। मोदी ने नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जैसे-जैसे भारत 'विकसित भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, देश की सामूहिक जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने विकास और निर्यात के नए अवसर पैदा करने के लिए कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं।

नीति आयोग की 11वीं बैठक: PM मोदी बोले- दुनिया में अस्थिरता लेकिन भारत आत्मविश्वास के साथ बढ़ रहा आगे

एमएसएमई के लिए अभी सुनहरा मौका

उन्होंने कहा कि ये समझौते हमारे सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराते हैं। इससे वे अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करके और प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाकर वैश्विक बाजारों के लिए तैयार हो सकेंगे। मोदी ने कहा कि भारत का जनसांख्यिकीय लाभ एक ऐतिहासिक अवसर है जिसे हम खोने का जोखिम नहीं उठा सकते। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मांग-आधारित कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के माध्यम से भारत के युवाओं के लिए सही परिवेश का निर्माण करना प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए।

End of Feed