विदेशी निवेश खींचने पर जोर, सीतारमण बोलीं- कहानी खत्म नहीं, और कदम उठाएगी सरकार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि पिछले दिनों भारत में विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए उठाए गए कदम शुरुआत भर हैं। सरकार का इस तरफ खास जोर है और आने वाले दिनों में और कदम उठाएगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सोमवार को विदेशी निवेश को लेकर सरकार की मंशा पर अहम संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ाने के लिए सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से हाल में ही उठाए गए अंतिम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले समय में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए और भी उपाय किए जाएंगे।

FM Sitharaman

विदेश मंत्री सीतारमण ने दिया बड़ा संकेत

क्या बोलीं वित्त मंत्री?

नई दिल्ली में आयोजित ‘माइंडमाइन समिट 2026’ में सीतारमण ने कहा कि भारत को अपनी विकास जरूरतों को पूरा करने के लिए अधिक विदेशी पूंजी की आवश्यकता है और सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार और आरबीआई के विश्लेषण में यह सामने आया है कि भारतीय बॉन्ड बाजार विदेशी निवेशकों के लिए एक मजबूत और प्रभावी प्लेटफॉर्म बन सकता है। इसी सोच के तहत सरकार ने 5 जून को पूरी तरह सुलभ मार्ग (FAR) के तहत पात्र सरकारी प्रतिभूतियों (G-Sec) की सूची का विस्तार किया। अब नए सरकारी बॉन्ड निर्गम भी इस व्यवस्था के दायरे में आएंगे, जिससे विदेशी निवेशकों के लिए निवेश करना आसान होगा। सरकार ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों को सरकारी प्रतिभूतियों से मिलने वाली ब्याज आय और पूंजीगत लाभ पर कर राहत भी दी है।

End of Feed