निखिल कामथ ने बताया बाजार में कहां आएगी ग्रोथ; बोले- अभी सस्ते दिख रहे सेक्टर, बाद में मचाएंगे धमाल

ब्रोकरेज फर्म जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ ने बाजार के मौजूदा हालात को अस्थायी मानते हैं। इसके साथ ही भारतीय बाजार पर भरोसा जताते हुए कहते हैं कि जहां सुस्ती नजर आ रही है, वहीं जबरदस्त तेजी दिख सकती है।

Nikhil Kamath Prediction : पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव और वैश्विक बाजारों में मची उथल-पुथल के बीच आम भारतीय निवेशक के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि वह आखिर कहां निवेश करे। क्योंकि, कोई भी सेक्टर ऐसा नहीं है, जहां स्थिर ग्रोथ मिल रही है। बहरहाल, इस डर के माहौल के बीच, ब्रोकरेज फर्म जेरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल कामथ ने भारतीय बाजार में ग्रोथ का अनुमान लगाया है।

Nikhil Kamath Prediction

निखिल कामथ को भारतीय बाजार के कमबैक का भरोसा

ब्लूमबर्ग टेलीविजन (Bloomberg Television) को दिए एक इंटरव्यू में निखिल कामथ ने 3 बड़े प्रेडिक्शन किए हैं। कामथ के ये अनुमान ऐसे सेक्टर्स (Investment Themes) का खुलासा करते हैं, जो आने वाले समय में जबरदस्त रिटर्न दे सकते हैं। कामथ का मानना है कि इनमें से कुछ सेक्टर्स आज भले ही पिटे हुए और बेहद सस्ते दाम पर मिल रहे हैं, लेकिन भविष्य में ये बाजार में असली 'धमाल' मचाएंगे।

End of Feed