सालभर में निफ्टी जरा-सा फिसला, 50% तक लुढ़क गए ये दिग्गज स्टॉक, फंडामेंटल भी हुए कमजोर

निवेशकों के लिए पिछला वित्तीय वर्ष (FY26) निराशाजनक रहा है। खासतौर पर निफ्टी के कुछ ऐसे दिग्गज स्टॉक हैं, जो कभी हर निवेशक के चहेते हुआ करते थे, लेकिन एक साल में इन स्टॉक्स में 50% तक गिरावट आई है।

Nifty Worst Stocks FY26: पिछले एक वर्ष में शेयर बाजार को कई बड़े जियोपॉलिटक झटकों को सहना पड़ा है। टैरिफ से लेकर पश्चिम एशिया में संघर्ष, AI की वजह से व्हाइट कॉलर जॉब्स पर दबाव और चीन की तरफ से रेयर अर्थ मटेरियल के एक्सपोर्ट पर बैन, ये ऐसे निर्णायक घटनाक्रम रहे, जिन्होंने तमाम उद्योगों को झकझोर दिया। इसका नतीजा यह रहा कि FY 26 में बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी करीब 2.5% की गिरावट में रहा। लेकिन, इस दौरान इंडेक्स के कुछ शेयरों में 50% तक भारी गिरावट हुर्ह है।

nifty worst performer

निफ्टी के सबसे खराब परफॉर्मर रहे ये स्टॉक्स

इस तरह गिरते बाजार में कई बड़े शेयरों ने निवेशकों को नुकसान पहुंचाया। Tata Motors, Trent, TCS, ITC और Wipro में 25% से 55% तक गिरावट आई। इनके कमजोर रिटर्न के पीछे सेक्टर दबाव के साथ-साथ फंडामेंटल संकेत जैसे धीमी ग्रोथ, मार्जिन प्रेशर और वैल्यूएशन करेक्शन अहम वजह बने।

End of Feed