Nifty-Sensex सपाट, ब्रॉड मार्केट में बिकवाली हावी, 3 वजहों से बाजार में मची हलचल

ग्लोबल मार्केट की कमजोरी के बीच शेयर बाजार में आज बिकवाली हावी है। हालांकि, बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल लगभग सपाट स्तर पर हरे निशान में ट्रेड कर कर हैं।

Stock Market Today Nifty Sensex : शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत से ही बिकवाली हावी है। भले ही बेंचमार्क इंडेक्स मामलू बढ़त के साथ हरे निशान में हैं। लेकिन, ओवरऑल मार्केट का ट्रेंड कमजोर बना हुआ है। खासतौर पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का गहरा दबाव है। हालांकि, IT और फार्मा स्टॉक्स में खरीदारी के ट्रेंड की वजह से निफ्टी-सेंसेक्स बढ़त में हैंं।

Share Market nifty sensex

शेयर बाजार में बिकवाली हावी

Sensex जहां 74,422.42 के हाई और 74,099.33 के लो बीच ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 23,019.25 के हाई और 22,919.85 के लो के बीच बना हुआ है। बाजार की इस उठापटक के पीछे कमजोर ग्लोबल संकेत, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और बढ़ती अस्थिरता जैसे तीन बड़े फैक्टर नजर आ रहे हैं।

End of Feed