Closing Bell : शेयर बाजार में मंगलवार को क्लोजिंग शुरुआती कारोबार की तुलना में विपरीत रही। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन Nifty में 85.30 अंक यानी 0.36% की गिरावट रही और इंडेक्स 23,329.00 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान Nifty ने 23,454.05 पर शुरुआत की और 23,489.00 का दिन का ऊपरी स्तर बनाया। वहीं, दिन में यह 23,285.75 तक फिसला। जबकि, इससे पहले सुबह शुरुआती कारोबार में जहां मार्केट ब्रेड्थ भी मजबूत रही। वहीं, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी का रुख रहा। लेकिन, दोपहर बाद बाजार में दबाव बना और अंत में इंडेक्स शुरुआती स्तर से नीचे बंद हुआ। Sensex भी दबाव में रहा। Sensex 329.91 अंक यानी 0.44% टूटकर 74,529.08 के स्तर पर बंद हुआ। इंडेक्स ने 74,901.50 पर कारोबार शुरू किया था और दिन के दौरान 75,038.93 का उच्च स्तर तथा 74,423.71 का निचला स्तर दर्ज किया।
गिरावट में बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी
सबसे ज्यादा दबाव में IT इंडेक्स
सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो Nifty IT में 0.86% की सबसे बड़ी गिरावट रही। Nifty Cement 0.85%, Consumer Durables 0.64%, FMCG 0.53%, PSU Bank 0.49% और Healthcare Index 0.46% नीचे रहे। Nifty Financial Services में 0.42%, Pharma में 0.41% और Oil & Gas में 0.43% की गिरावट दर्ज हुई। बैंकिंग सेक्टर में भी कमजोरी दिखी। Nifty Bank 0.45% गिरकर 56,215.55 पर बंद हुआ। Private Bank इंडेक्स 0.31% और Financial Services 25/50 इंडेक्स 0.38% टूटे।
Media और Realty ने दिया सहारा
कमजोर बाजार के बीच कुछ सेक्टरों में खरीदारी नजर आई। Nifty Media 1.21% चढ़कर सबसे मजबूत सेक्टोरल इंडेक्स रहा। Realty इंडेक्स में 0.90% की तेजी रही। Nifty Chemicals 0.43%, Metal 0.14% और MidSmall Financial Services 0.25% ऊपर रहे। Nifty Microcap 250 में भी 0.41% की बढ़त दर्ज हुई।
मिडकैप-स्मॉलकैप में सीमित कमजोरी
व्यापक बाजार में गिरावट अपेक्षाकृत सीमित रही। Nifty Midcap 100 में 0.08% की गिरावट, Midcap 150 में 0.13% और Smallcap 100 में 0.23% की कमजोरी रही। हालांकि Midcap Select 0.28% और Smallcap 500 मामूली 0.04% बढ़कर बंद हुए।
ग्लोबल संकेत मिले-जुले
अंतरराष्ट्रीय बाजारों से संकेत मिश्रित रहे। अमेरिका में S&P 500 1.49% और Nasdaq 2.26% ऊपर थे, जबकि Dow Jones Futures 0.20% की बढ़त में रहा। यूरोप में FTSE 0.15% और DAX 0.62% ऊपर थे। एशियाई बाजारों में Nikkei 225 1.36%, Straits Times 0.85% और Taiwan Weighted 0.17% चढ़े। दूसरी ओर Jakarta Composite 1.72% नीचे रहा। कमोडिटी बाजार में Brent Crude 2.19% गिरकर 98.15 डॉलर प्रति बैरल पर रहा, जबकि Crude Oil 2.82% नीचे 89.77 डॉलर पर था। USD/INR 95.59 के स्तर पर रहा।
ग्लोबल संकेत मजबूत फिर क्यों लुढ़का बाजार?
शेयर बाजार के लिहाज से क्लोजिंग सेशन तक ज्यादातर ग्लोबल क्यूज पॉजिटिव बायस दिखा रहे थे। मसलन, एशियाई, अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में मजबूती देखने को मिली। इसके अलावा क्रूड 2 फीसदी से ज्यादा सस्ता हो गया। जबकि, डॉलर के मुकाबले रुपये में भी मजबूती देखने केा मिली। हालांकि, इन सभी फैक्टर के बाद भी भारतीय बाजार में सुस्ती रही। इसके पीछे बड़ी वजह CLSA की तरफ से भारतीय आईटी सेक्टर को लेकर नेगेटिव आउटलुक है। इसके अलावा, हल्की मुनाफावसूली ने भी बाजार पर दबाव बढ़ाया है।
