Nifty Prediction For Tomorrow: निफ्टी में गिरावट के संकेत! क्या सोमवार को टूटेगा 23800 का लेवल?

Nifty Prediction For Tomorrow: भारत-पाक सीमा पर तनाव और ब्लूचिप शेयरों में बिकवाली के कारण शुक्रवार को बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। तकनीकी चार्ट्स मंदी के संकेत दे रहे हैं और विशेषज्ञों का मानना है कि अगर निफ्टी 23,800 से नीचे फिसला, तो गिरावट और गहराएगी।

Nifty Prediction For Monday: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 25 अप्रैल को जोरदार गिरावट देखने को मिली। भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव और प्रमुख ब्लूचिप शेयरों में बिकवाली के चलते निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स 588.90 अंक गिरकर 79,212.53 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 207.35 अंक टूटकर 24,039.35 के स्तर पर आ गया।

Nifty Prediction, Nifty

भारतीय शेयर बाजार को लेकर भविष्यवाणी

निफ्टी के लिए सोमवार को क्या संकेत दे रहे हैं तकनीकी संकेतक?

1. ओवरस्ट्रेच दिख रहा है बाजार: अजीत मिश्रा

रिलायंस ब्रोकिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा ने कहा कि निफ्टी हाल की तेज रैली के बाद अब ओवरस्ट्रेच लग रहा है। "यदि निफ्टी 23,800 के ऊपर टिकता है तो सकारात्मक रुख बना रह सकता है। लेकिन यदि यह स्तर टूटता है, तो और बिकवाली की संभावना बनती है।"

End of Feed