Nifty Prediction 26 May 2025: बुल्स की वापसी, 25000 पार होगा अगला टारगेट?

Nifty Prediction 26 May 2025: भारतीय शेयर बाजार 26 मई 2025 को दो दिन की छुट्टियों के बाद तेजी के संकेतों के साथ खुलने जा रहा है। शुक्रवार, 23 मई को निफ्टी ने 243 अंकों की मजबूती के साथ 24,853.15 पर बंद हुआ था। यानी बाजार में बुल्स की वापसी साफ दिखी। टेक्निकल एनालिसिस के मुताबिक निफ्टी ने 21-डे EMA के पास सपोर्ट पाया है और ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। मार्केट एनालिस्ट के मुताबिक जब तक निफ्टी 24,500 से ऊपर बना रहता है, तब तक तेजी बनी रहेगी। यदि निफ्टी 25,000 का लेवल पार करता है, तो अगला टारगेट 25250 से 25300 तक हो सकता है।

Nifty Prediction 26 May 2025: शेयर बाजार दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार, 26 मई को फिर खुलने वाला है। शुक्रवार, 23 मई को बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिली थी। जब सेंसेक्स में 769.09 अंकों की बढ़त दर्ज पाई और यह 81,721.08 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 243.45 अंक चढ़कर 24,853.15 पर पहुंच गया था। बाजार में इस तेजी की वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक और ITC जैसे लार्जकैप शेयरों में हुई जोरदार खरीदारी रही।

nifty-prediction

शेयर बाजार का अनुमान।

21 DEMA से मिला सपोर्ट, बुल्स का कंट्रोल बरकरार

LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रुपक डे के मुताबिक कि निफ्टी ने 21-दिन की एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (DEMA) से मजबूत सपोर्ट पाया है। उनका मानना है कि निफ्टी का अगला टारगेट 25,000 है और यदि इस लेवल को पूरी ताकत से पार करता है, तो अगली रैली 25,250 से 25,350 तक जा सकती है। नीचे की ओर 24,700 एक खास सपोर्ट बना हुआ है।

End of Feed