Market Prediction: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs का बड़ा दावा, इस साल 29,000 पार होगा निफ्टी

Nifty Prediction for 2026 (निफ्टी में कितनी तेजी आएगी) विदेशी बिकवाली और कमजोर रुपये के दबाव के बाद भी Goldman Sachs ने भारत पर Overweight कॉल बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का मानना है कि 2025 का “सबसे कमजोर साल” अब पीछे छूट सकता है और कमाई की रिकवरी और मार्जिन विस्तार के दम पर Nifty 2026 के अंत तक 29,000 के पार जा सकता है।

Nifty Target in 2026 (निफ्टी 2026 में कितना बढ़ेगा): भारतीय शेयर बाजार के लिए Goldman Sachs की रिपोर्ट ने एक बार फिर बड़ा संकेत दे दिया है। ब्रोकरेज ने भारत पर अपनी Overweight रेटिंग कायम रखते हुए 2026 के अंत तक Nifty का टारगेट 29,300 तय किया है। Goldman का कहना है कि 2025 भले ही रुपये की कमजोरी, रिकॉर्ड FII बिकवाली और earnings downcycle के चलते मुश्किल रहा हो, लेकिन 2026 में तस्वीर बदल सकती है।

Nifty 29000

ग्लोबल ब्रोकरेज का बड़ा दावा (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई)

क्यों बढ़ा भरोसा?

Goldman Sachs ने कहा कि 2025 तीन दशकों में सबसे कमजोर सालों में रहा। इसकी बड़ी वजहें रहीं अर्निंग्स में कमी, कमजोर रुपया और विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड बिकवाली। हालांकि ब्रोकरेज को उम्मीद है कि अब हालात पलटेंगे और भारतीय इक्विटी में मोमेंटम लौट सकता है।

End of Feed