Nifty पहली बार 26,370 पार, रिकॉर्ड हाई पर RIL, SBI; डिफेंस और ऑयल स्टॉक्स ने भी दिखाया जोश

Share Market में जनवरी की शुरुआत दमदार तरीके से हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। यह पहली बार है जब निफ्टी 26,370 से पार चला गया है। इसके अलावा SBI और Reliance Industries जैसे दिग्गज स्टॉक्स भी रिकॉर्ड हाई पर हैं। जानें 3 कारण जिनकी वजह से बैंकिंग, डिफेंस और ऑयल स्टॉक्स में जोरदार अपट्रेंड दिखा।

Share Market Trend: NIFTY जहां लगातार दूसरे सत्र में ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, Sensex अपने ऑल टाइम हाई के आसपास ही बना हुआ है। इसके अलावा बैंकिंग, फाइनेंस, डिफेंस और ऑयल इंडस्ट्री से जुड़े कुछ स्पेसिफिक स्टॉक्स में सोमवार को जोरदार तेजी का रुख देखने को मिला है। प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी ऑयल माइनिंग, रिफाइनिंग और डिस्ट्रीब्यूशन करने वाली Reliance Industries के साथ ही देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के शेयर ने रिकॉर्ड हाई हिट किया है। इसके अलावा डिफेंस सेक्टर के भी तमाम स्टॉक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली है।

Market Update

इन स्टॉस में हलचल। (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई)

ऑल टाइम हाई पर निफ्टी, रिलायंस और SBI

देश की 50 सबसे मूल्यवान कंपनियों के इंडेक्स Nifty ने सोमवार को कारोबार के दौरान 26,373.20 अंक का रिकॉर्ड हाई टच किया। हालांकि, इसके बाद टॉप लेवल से प्रॉफिट बुकिंग का दबाव भी दिखा। Nifty में करीब 9 फीसदी का वेटेज रखने वाली RIL का शेयर भी सोमवार को 1,611.80 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इसके अलावा करीब 4 फीसदी का वेटेज रखने वाला SBI का शेयर भी 1,015.50 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है।

End of Feed