Nifty 12 May Prediction: भारत-पाक तनाव से बाजार गिरा, क्या अभी और टूटेगा बाजार?

Nifty 12 May Prediction: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से 9 मई को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही 1% से ज्यादा टूटे। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में अस्थिरता आगे भी रह सकती है, लेकिन तकनीकी चार्ट कुछ रिकवरी की उम्मीद भी दिखा रहे हैं। सोमवार 12 मई को निफ्टी किन स्तरों पर रुकेगा या टूटेगा, जानें यहां।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-पाकिस्तान तनाव ने बाजार की दिशा को किया प्रभावित।
  • निफ्टी में डाउनसाइड ब्रेकआउट के संकेत, लेकिन रिकवरी की उम्मीद भी बनी हुई।
  • निकट भविष्य में निवेशकों को सतर्क रहकर ट्रेडिंग करने की सलाह।

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 9 मई को भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 880.34 अंक टूटकर 79,454.47 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 265.80 अंक गिरकर 24,008 के स्तर पर आ गया। निफ्टी बैंक भी 770 अंक से ज्यादा गिरकर 53,595.25 पर बंद हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की उम्मीद नहीं की थी। ऑपरेशन सिंदूर, जो कि कश्मीर के आतंकी हमले के जवाब में किया गया, ने निवेशकों को चौंका दिया। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि यह तनाव अल्पकालिक हो सकता है, क्योंकि भारत की सैन्य और आर्थिक स्थिति कहीं अधिक मजबूत है।

nifty-prediction-may-12-2025-india-pakistan-tension-market-impact

शेयर बाजार में तेजी का अनुमान।

निफ्टी चार्ट पैटर्न: डाउनसाइड ब्रेकआउट की कोशिश

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के तकनीकी विश्लेषक नागराज शेट्टी के अनुसार, निफ्टी के डेली चार्ट पर एक छोटी हरी कैंडल बनी है जिसमें लंबा अपर शैडो है, जो बताता है कि बाजार रेंज से नीचे निकलने की कोशिश कर रहा है। वीकली चार्ट पर एक बेरिश एंगल्फिंग जैसा पैटर्न बन रहा है, जो संभावित रिवर्सल का संकेत देता है।

End of Feed