NHPC, SJVN, SECI Navratna: पॉवर सेक्टर की 3 कंपनियों को मिला नवरत्न का दर्जा, जानें क्या होगा फायदा

NHPC, SJVN, SECI Navratna: नवरत्न का दर्जा मिलने पर कंपनियों के लिए अपना कारोबार करना आसान हो जाता है। साथ ही उनके लिए फंड जुटाना भी सस्ता हो जाता है। अभी तक देश में 14 नवरत्न कंपनियां थीं।

NHPC, SJVN, SECI Navratna:देश की तीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को नवरत्न का दर्जा मिला है। सरकार ने एनएचपीसी, एसजेवीएन और ‘सेकी’ को नवरत्न का दर्जा दिया है। अभी तक यह कंपनियां मिनी रत्न कैटेगरी के तहत काम कर रही थीं। नवरत्न का दर्जा मिलने पर कंपनियों के लिए अपना कारोबार करना आसान हो जाता है। साथ ही उनके लिए फंड जुटाना भी सस्ता हो जाता है। अभी तक देश में 21 नवरत्न कंपनियां थीं। इन तीनों को शामिल करने के बाद यह संख्या 24 हो जाएगी।

NAVRATNA , NHPC, SECI, SJUVN

नवरत्न कंपनियां

क्या करती है NHPC

एनएचपीसी भारतीय विद्युत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कंपनी है। जिसे नेशनल हाइड्रो पॉवर कॉरपोरेशन ने नाम से भी जाना जाता है। और इसने देश की पनबिजली क्षमता का दोहन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।फरीदाबाद स्थित एनएचपीसी बिजली मंत्रालय के तहत मिनी रत्न श्रेणी-1 इकाई के रूप में काम कर रही थी। एनएचपीसी ने बयान में कहा कि वित्त मंत्रालय के सार्वजनिक उद्यम विभाग द्वारा 30 अगस्त, 2024 को जारी आदेश के अनुसार, एनएचपीसी को ‘नवरत्न कंपनी’ घोषित किया गया है, जिससे इसे अधिक परिचालन और वित्तीय स्वायत्तता प्राप्त होगी।एनएचपीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) आर के चौधरी ने कहा, “यह एनएचपीसी के लिए ऐतिहासिक क्षण है और हमारी उल्लेखनीय वित्तीय और परिचालन उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करता है।चौधरी ने कहा कि कंपनी पवन और सौर ऊर्जा विकल्पों में भी विविधता लाई है।

End of Feed