एन चंद्रशेखरन के बाद कौन होगा TATA का बॉस? उत्तराधिकारी की तलाश तेज, इन नामों की चर्चा

Tata Sons Next Chairman: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही नए चेयरमैन की खोज के लिए एक सिलेक्शन पैनल के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। जानिए किनके नामों की चर्चा चल रही है।

Tata Sons Next Chairman : भारत के सबसे बड़े कारोबारी घरानों में से एक 'टाटा ग्रुप' में एक बार फिर बड़े नेतृत्व परिवर्तन की आहट सुनाई दे रही है। टाटा संस के मौजूदा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को खत्म हो रहा है। उन्होंने फैसला किया है कि वह इस पद पर दोबारा सेवा नहीं देंगे। इस फैसले के बाद टाटा समूह ने नए चेयरमैन की खोज शुरू कर दी है। सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि टाटा संस का अगला चेयरमैन कौन बन सकता है। अगर आंतरिक उम्मीदवारों की बात करें, युवा लीडर्स में जगुआर लैंड रोवर (JLR) के सीईओ पी. बी. बालाजी (उम्र 56 वर्ष) और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के एमडी व सीईओ शैलेश चंद्रा (उम्र 53 वर्ष) का नाम सबसे आगे है। वहीं 3 से 5 साल का कार्यकाल बचा रखने वाले अधिक अनुभवी अधिकारियों में टाटा स्टील के एमडी और सीईओ टी. वी. नरेंद्रन (उम्र 61 वर्ष) मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

Tata Sons Next Chairman, Tata Sons succession, Next Tata Sons Chairman, N Chandrasekaran replacement, TV Narendran, PB Balaji, Shailesh Chandra ,

टाटा ग्रुप में नए अध्यक्ष की तलाश शुरू: एन चंद्रशेखरन के बाद कौन संभालेगा बॉम्बे हाउस?

ईटी नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक सिलेक्शन पैनल नए चेयरमैन का चुनाव करते समय कुछ खास योग्यताओं पर ध्यान देगा। भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूह को चलाने के लिए मजबूत एक्जीक्यूशन स्किल्स, पूंजी-गहन उद्योगों को घाटे से उबारने की रणनीति, और लिथियम-आयन बैटरी, सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे भविष्य के नए व्यवसायों को आगे ले जाने की दूरदर्शी विजन नए बॉस के चयन में निर्णायक भूमिका निभाएगी। टाटा संस के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन के नियमों के अनुसार, इस कमेटी में कुल 5 सदस्य होते हैं। इनमें से तीन सदस्य सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से चुने जाते हैं, एक सदस्य टाटा संस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से होता है और एक बाहरी सदस्य को शामिल किया जाता है।

End of Feed