एक अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम,हो जाएं तैयार, छोटी चूक पड़ेगी भारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2023, 06:05 PM IST

New Rules From April 2023:अगर किसी व्यक्ति का पैन कार्ड आधार से लिंक नही है, तो वह एक अप्रैल से इन वैलिड हो जाएगा। इसे 31 मार्च तक 1000 रुपये पेनॉल्टी देकर लिंक कराया जा सकता है।

New Rules From April 2023: एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरु हो रहा है। और इस बार लोगों की रोजमर्रा पर असर डालने वाले कई अहम नियम में बदलाव हो रहा है। जो कि सीधे लोगों की जेब पर असर डालेंगे। ऐसे में नए नियमों को जानना बेहद अहम है। जिससे कि जरुरत के अनुसार फाइनेंशियल प्लानिंग की जा सके और किसी तरह के नुकसान से बचा जा सके।

April rule change

एक अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम

पैन हो जाएंगे इनवैलिड (PAN Aadhar Linking)

अगर किसी व्यक्ति का पैन कार्ड आधार से लिंक नही है, तो वह एक अप्रैल से इन वैलिड हो जाएगा। इसे 31 मार्च तक 1000 रुपये पेनॉल्टी देकर लिंक कराया जा सकता है। और जो पैन कार्ज धारक ऐसा नहीं करेगा, उसके लिए एक अप्रैल से बैंकिंग, प्रॉपर्टी, यात्रा, वाहनों की बिक्री से लेकर इंश्योरेंस सहित दूसरे कई सेक्टर से जुड़े अहम काम करना मु्श्किल हो जाएगा।

End of Feed