महीने की शुरुआत में आम आदमी को लगे 4 बड़े झटके, एलपीजी गैस, प्रीमियम पेट्रोल से लेकर फास्टैग हुआ महंगा

महीने की पहली तारीख अक्सर नई उम्मीदें लेकर आती है, लेकिन इस बार आम आदमी की जेब पर 'महंगाई की मार' पड़ी है। आज से लागू हुए नए नियमों और कीमतों में बदलाव ने आम जनता को एक साथ 4 बड़े झटके दे दिए हैं।

नए महीने की शुरुआत के साथ ही पहले ही दिन आम आदमी को 4 बड़े झटके लग चुके हैं। देश में फास्टैग, प्रीमियम पेट्रोल, कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर और जेट फ्यूल (एविएशन टर्बाइन फ्यूल - ATF) की कीमतें बढ़ चुकी हैं। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा होने से रेस्टोरेंट से लेकर होटल वालों पर बोझ बढ़ेगा, जिससे खाने-पीने के सामान का दाम बढ़ेगा और इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। वहीं, फास्टैग और प्रीमियम पेट्रोल महंगा होने से वाहन चालकों पर बोझ बढ़ेगा। जेट फ्यूल (एविएशन टर्बाइन फ्यूल - ATF) की कीमत बढ़ने से देश के आम आदमी के लिए हवाई सफर महंगा हो सकता है।

New Rules 1 April

आम आदमी को तीन बड़े झटके

प्रीमियम पेट्रोल के बढ़े दाम

सबसे बड़ी बढ़ोतरी प्रीमियम पेट्रोल के दाम में देखने को मिली है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन ऑयल के प्रीमियम पेट्रोल XP100 की कीमत में 11 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में इसका दाम 149 रुपये से बढ़कर करीब 160 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यह पेट्रोल मुख्य रूप से लग्जरी कारों और हाई-परफॉर्मेंस बाइक्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

End of Feed