नए लेबर कोड के बाद आपकी ग्रेच्युटी कितनी बढ़ेगी? 6, 12 और 24 लाख CTC वालों का पूरा हिसाब

नए लेबर कानून के लागू होने के बाद ग्रेच्युटी की गणना का तरीका भी बदल गया है। ऐसे में अगर आपकी सैलरी पैकेज (CTC) 6 लाख, 12 लाख या 24 लाख रुपये सालाना है, तो नए नियम के हिसाब से आपको कितनी ग्रेच्युटी मिलेगी अब इसका पूरा हिसाब अलग तरीके से निकाला जाएगा।

सरकार ने देश में नया लेबर कोड लागू कर दिया है, जो 21 नवंबर से प्रभाव में आ गया है। इस नए कानून का सीधा असर कर्मचारियों की ग्रेच्युटी पर पड़ने वाला है। पहले ग्रेच्युटी केवल स्थायी कर्मचारियों को 5 साल की नौकरी पूरी होने के बाद ही मिलती थी, लेकिन नए नियमों में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। अब कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले या फिक्स्ड-टर्म कर्मचारी भी ग्रेच्युटी के हकदार होंगे। ऐसे कर्मचारियों को केवल 1 साल की नौकरी पूरी करने पर ही ग्रेच्युटी मिलेगी। हालांकि, स्थायी कर्मचारियों के लिए 5 साल की सर्विस का नियम अभी भी लागू रहेगा। यानी परमानेंट कर्मचारियों के लिए पुराने नियम ही जारी हैं, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट या टेम्परेरी स्टाफ के लिए यह बड़ा राहत भरा बदलाव है।

Gratuity

नए लेबर लॉ में ग्रेच्युटी की गणना के तरीके को भी पूरी तरह बदल दिया गया है। पहले ग्रेच्युटी केवल बेसिक सैलरी पर कैलकुलेट होती थी, लेकिन अब इसमें महंगाई भत्ता (DA), HRA और कई अन्य अलाउंस का हिस्सा भी जोड़ा जाएगा। नए नियम के मुताबिक, कर्मचारी को मिलने वाले कुल वेजेज का 50% ग्रेच्युटी के लिए गिना जाएगा। इसका मतलब है कि अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी पहले से कम रखी गई थी और बाकी रकम अलाउंस में दी जा रही थी, तो अब वह हिस्सा भी ग्रेच्युटी में शामिल होगा। इस बदलाव से हजारों कर्मचारियों की ग्रेच्युटी की राशि पहले की तुलना में काफी बढ़ सकती है। नए सिस्टम से यह भी सुनिश्चित होगा कि कंपनियां ग्रेच्युटी बचाने के लिए बेसिक सैलरी को कम और भत्तों को ज्यादा न रखें।

End of Feed