नया इनकम टैक्स कानून 2025: ईमानदारों के लिए आसान, चोरों के लिए मुश्किल, वित्त मंत्री का स्पष्ट संदेश

New Income Tax Act 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स अधिकारियों से कहा कि वे करदाताओं के लिए प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाएं। उन्होंने जोर दिया कि ईमानदार करदाताओं को राहत मिलनी चाहिए, जबकि जानबूझकर कर चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए आधुनिक तकनीक और डिजिटल तरीकों का प्रभावी उपयोग किया जाए।

New Income Tax Act 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार (20 मार्च 2026) को इनकम टैक्स अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि टैक्सपेयर्स का जीवन आसान बनाया जाए और जो लोग जानबूझकर टैक्स चोरी करते हैं, उन्हें पकड़ने के लिए आधुनिक तकनीक का पूरा इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसा सिस्टम बनाना है जिसमें ईमानदारी सबसे आसान और स्वाभाविक विकल्प बन जाए।

Nirmala Sitharaman, Income Tax Act 2025, new tax law India, tax reform India

लोगों का जीवन आसान बनायें आयकर अधिकारी, टैक्स चोरी रोकने को टैक्नोलॉजी का उपयोग करें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (तस्वीर-X)

आसान होगा टैक्स देना, बढ़ेगा भरोसा

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक वित्त मंत्री ने ‘प्रारंभ 2026: इनकम टैक्स एक्ट, 2025 पर राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान’ के दौरान कहा कि अगर कोई व्यक्ति ईमानदारी से टैक्स देता है, तो नई व्यवस्था उसका जीवन पहले से ज्यादा आसान बना देगी। लेकिन जो लोग जानबूझकर टैक्स चोरी करने की कोशिश करेंगे, उन्हें तकनीक के जरिए पहचान लिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह संदेश हर टैक्सपेयर तक पहुंचना चाहिए कि सिस्टम अब ज्यादा पारदर्शी और जवाबदेह हो गया है।

End of Feed