बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं? GST रजिस्ट्रेशन के नए नियम और 5 बड़े बदलाव समझें

New GST Registration Rules: अगर आप अपना बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल, GST रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं।

New GST Registration Rules: अगर आप अपना बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं या पहले से कारोबार कर रहे हैं और GST नंबर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने GST रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इनका उद्देश्य आवेदन में होने वाली देरी, बार-बार डॉक्यूमेंट्स मांगने और बेवजह की पूछताछ को कम करना है। नए दिशानिर्देशों में रजिस्ट्रेशन की समयसीमा, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और अधिकारियों की जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया गया है।

GST

GST रजिस्ट्रेशन के नए नियम (Photo: iStock)

3 दिन में मिल सकता है GST नंबर

नई गाइडलाइंस के तहत पात्र आवेदकों को तीन वर्किंग डे के भीतर GST रजिस्ट्रेशन मिल सकता है। यह सुविधा निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले छोटे कारोबारियों और कुछ अन्य पात्र आवेदकों के लिए है। वहीं, आधार वेरिफिकेशन सफल होने वाले सामान्य आवेदनों को 7 वर्किंग डे में प्रोसेस करने का प्रावधान है। अगर आधार वेरिफिकेशन पूरा नहीं होता या आवेदन में जोखिम के संकेत मिलते हैं और फिजिकल वेरिफिकेशन जरूरी होता है तो प्रक्रिया में 30 दिन तक लग सकते हैं।

End of Feed