New Gratuity Rules:50 हजार है मंथली सैलरी तो 1 साल की नौकरी पर मिलेगी कितनी ग्रैच्युटी, इस फॉर्मूले से समझें

अगर आप नौकरी करते हैं तो ग्रैच्युटी आपके फ्यूचर फंड का बेहद ज़रूरी हिस्सा है। नए ग्रैच्युटी नियम लागू होने के बाद अब कम सैलरी और कम नौकरी अवधि में भी अच्छी-खासी रकम मिल सकती है। अगर आपकी मंथली सैलरी 50,000 रुपये है, तो सिर्फ 1 साल की नौकरी पर कितनी ग्रैच्युटी बनती है? आइए आपको बताते हैं।

देश में लागू होने जा रहे नए लेबर लॉ कर्मचारियों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आए हैं। ये कानून पुराने 29 श्रम कानूनों की जगह ले रहे हैं और इनमें नियुक्ति पत्र, न्‍यूनतम वेतन, ओवरटाइम, सोशल सिक्योरिटी से लेकर गिग वर्कर्स तक कई महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं। इन्हीं बदलावों में सबसे ज्यादा चर्चा ग्रेच्युटी के नए नियम को लेकर हो रही है, क्योंकि अब ग्रेच्युटी पाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Gratuity

1 साल नौकरी करने पर भी मिलेगी ग्रेच्युटी

पहले किसी कंपनी में कम से कम 5 साल की लगातार नौकरी करने पर ही ग्रेच्युटी मिलती थी। लेकिन नए लेबर कोड में इसे बदल दिया गया है।

End of Feed